संवाददाता/जामताड़ा ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कलीम अंसारी जामताड़ा पहुंचे। इस दौरान वे मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी के आवास धानधड़ा पहुंचकर उनकी बेटी सुहाना परवीन की शादी में शरीक हुए। मौके पर उन्होंने सुहाना प्रवीण को शादी की मुबारकबाद और ढेर सारी दुआएं दिए। इस दौरान ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी ने उनका शुक्रिया अदा किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अंसारी ने कहा कि मुस्लिम लोगों को सादगी और सुन्नत तरीके से शादी करनी चाहिए। बड़ी खुशी हो रही है कि संगठन के एक जिम्मेदार सदस्य जिन्होंने बेटी की शादी बड़ी सादगी और पैगंबर के सुन्नत पर अमल करते हुए कर रहे हैं। सुन्नते रसूल पर अमल करना चाहिए ताके समाज और मुआशरे में एक अच्छा संदेश जा सके और आखिरत बेहतर बन सके। मौके पर प्रदेश महामंत्री मौलाना अबुल कासिम असरी, संथाल परगना के इंचार्ज मौलाना सद्दाम हुसैन, संगठन के गिरिडीह जिला महामंत्री इरफान अंसारी आदि कई अन्य मौजूद थे !