News Detail

मुसलमानों में जाति व्यवस्था पर शोध कर रहीं ऑक्सफोर्ड लंदन यूनिवर्सिटी की छात्रा शीरीन आजम ने पसमांदा मुस्लिम महिलाओं से की वार्ता

image

मुसलमानों में जाति व्यवस्था पर शोध कर रहीं ऑक्सफोर्ड लंदन यूनिवर्सिटी की छात्रा शीरीन आजम एवं सामाजिक संगठन ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज (रजिस्टर्ड) की महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव शमा बानो में आज बहराइच जनपद के रुपैडिहा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में मुस्लिम पसमादा महिलाओं से संपर्क कर उनसे मुसलमानों में जाति व्यवस्था के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में सवाल कर उनके सामाजिक आर्थिक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर शोध छात्रा द्वारा महिलाओं से मुसलमानों में जाति व्यवस्था से उनके सामाजिक आर्थिक स्तर पर पढ़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर महिलाओं ने कहा कि उच्च जाति के लोगों द्वारा समाज में विकास के प्रत्येक स्तर पर शोषण किया जाता है।राष्ट्रीय सचिव महिला विंग शमा वानो ने कहा की शिक्षा अकेला ऐसा हथियार है जिसके बल पर समाज एवं व्यवस्था की अग्रिम पंक्ति में स्थान बनाया जा सकता है। भ्रमण मे शाहीन वानो, गुलनाज बानो, आफरीन अंसारी, सज्जन अली,सलामुनिशां आदि साथ रहे।