News Detail

संगठन के बायलाॅज के अनुसार पदाधिकारियों की होगी नियुक्तिः एआईपीएमएम

image

भारतीय मूल के पसमांदा मुस्लिम समाज के हितों के लिए लंबे समय से संघर्षरत संगठन आॅल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज की ज़ूम मीटिंग मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में कल 17 मार्च, 2023 को संपन्न हुई। मीटिंग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुहम्मद यूनुस ने संगठन के विस्तार के लिये सभी बिरादरियों एवं सभी क्षेत्र से राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर बायलॉज के अनुसार लोगों को जोड़े जाने, एक प्रधान महासचिव, 3 महासचिव के पदों पर नियुक्ति, राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर पर ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किये जाने की बात कही। मुख्य कार्यकारी के इस प्रस्ताव पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई। इस मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ हनीफ ने पसमांदा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें शिक्षा पर ज़ोर देना है सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ पसमांदा मुसलमानों को उनकी अज्ञानता के कारण नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने कहा इस तरह की योजनाओं के बारे में हमें उन पसमांदा भाईयों तक पहुंचानी है जिससे की उन्हें मुफ्त में अच्छी शिक्षा मिल सके। ज़ूम मीटिंग में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ हनीफ, राष्ट्रीय महासचिव अकरम कुरैशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नफीस मंसूरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इदरीस, राष्ट्रीय प्रवक्ता, एड. शमीम अनवर, झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष इं. शफकत अली अंसारी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सलीम गरासिया, गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फारूक बिलाखिया, गुजरात प्रदेश सचिव जमीला दिवान शाह, महिला मोर्चा झारखण्ड की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीनू परवीन कुरैशी, कार्यालय प्रभारी एहतेशाम अयूबी, एस. अंसारी सहित तमाम पसमांदा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे