जामताड़ा नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर स्थित अल फुरकान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में रविवार को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज की एकदिवसीय सम्मेलन का समापन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ कलीम अंसारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा तालीम के प्रति सबको बेदार रहना होगा। संविधान ने भारत के सभी नागरिकों को सुरक्षा सम्मान दिया है। तालीम के बदौलत ही अपने हक एवं अधिकार को जान पाएंगे। किसी ने आपका अधिकार कहीं दबा रखा है तो शिक्षा के बदौलत हासिल कर सकेंगे। मौके पर मौलाना अबुल कासिम असरी ने भी संबोधित करते हुए लोगों से अपील किया है कि हर कोई अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अपने नौनिहाल बच्चों को दीनी तालीम एवं दुनियावी तालीम जरूर दें। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी ने कहा कि पसमांदा आजादी के 75 वर्षों के बीत जाने के बावजूद मुख्यधारा पर जुड़ नहीं पाए हैं। कोई नहीं चाहता है कि पसमांदा आगे बढ़े हम सबको मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में काम करना होगा। ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ झारखंड द्वारा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अंसारी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया तथा कार्यकारणी के सदस्यों का परिचय दिया गया। प्रदेश प्रभारी नौशाद आलम अंसारी प्रदेश अध्यक्ष डा० मोहम्मद कलीम अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष ई शफकत अली अंसारी प्रदेश उपाधयक्ष भी मेहताब आलम प्रदेश उपाध्यक्ष फतह मोहम्मद प्रदेश उपाध्यक्ष मोलाना ज्याउद्दीन असरी प्रदेश महासचिव अब्दुल कामिन प्रदेश सचिव मो नसीम अंसारी प्रदेश सचिव गुरे तय्यब हुसैन कादरी प्रदेश सचिव मोहम्मद ताहिर अंसारी शारिक कुरेशी वरिष्ठ पत्रकार, प्रदेश कोषअध्यक्ष प्रो० मशरिक जहाँ प्रदेश सलाहकार अमीन उद्दीन साहिल मो इसराइल फिरोज अहमद मनव्वर हुसैन मो इसराफिल प्रदेश मीडिया प्रभारी मोलाना अब्दुर रकीब अंसारी संथाल परगना प्रभारी मोलाना सद्दाम हुसैन, प्रदेश विधि सलाहकार साजिद महमूद, जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी गिरिडीह सलमान हुसैन हजारीबाग मो शफ़ीक़ कोडरमा, मोलाना मेहबूब आलम जामताड़ा जिला सचिव मोलाना हेफाजतुल्लाह सादिक अंसारी गढ़वा जिला अध्यक्षखुशरो परवेज़ जिला अध्यक्ष गुमला, शाहिद रजा जिला अध्यक्ष सराय केला खरसांवा, अमीनुद्दीन जिला अध्यक्ष देवघर, जहूर अंसारी जिला सलाहकार। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के जिला अध्यक्ष मौलाना महबुब आलम फैजी के नेतृत्व में एक दिनी तालिमी इदारा का संचालन काफी वर्षों से किया जा रहा है। तालीम का बहुत बेहतर माहौल है यहां कोम व मिल्लत की बच्चियां अपनी इलमी प्यास बुझा रही है जो काबिले तारीफ खिदमत है। उक्त मौके पर काफी संख्या में पसमांदा समाज से जुड़े लोग मौजूद थे!