News Detail

AIPMM ने पसमांदा की हिस्सेदारी को लेकर ज़ूम मीटिंग का किया आयोजन

image

भारतीय मूल के राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम समाज के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदार बना कर देश का प्रभावशाली समाज वनाने की दिशा में लंबे समय से प्रयासरत सामाजिक संगठन ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने दिनांक 3/3/2023 को रात्रि 9:30 बजे वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संगठन के विस्तार एवं अन्य विषयों पर चर्चा कर मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारीगण एवं अन्य पसमांदा कार्यकर्ताओं के समक्ष सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पास किये गए। प्रस्ताव नंबर (1) आगामी दिनांक 22/3/ 2023 से प्रारंभ माहे मुबारक रमजान के महीने के लिए हिंदी उर्दू एवं अंग्रेजी में कैलेंडर जारी करना। प्रस्ताव नंबर (2) रमजान के मुबारक महीने में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, नगर एवं ब्लॉक स्तर पर स्थापित कार्यकारिणी के माध्यम से रोजा इफ्तार का आयोजन किया जाना। प्रस्ताव नंबर (3) इस बार वर्ष पसमांदा ईद मिलन समारोह को नई दिल्ली में आयोजित कर समारोह में उपस्थित पसमांदा बुद्धिजीवियों के बीच पसमांदा विचारक एवं चिंतक प्रोफ़ेसर मसूद आलम फलाही की क्रांतिकारी पुस्तक जात- पात और मुसलमान के हिंदी संस्करण का विमोचन करना। प्रस्ताव नंबर (4) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वर्तमान तथाकथित पसमांदा कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर के और अधिक सेवा विस्तार का विरोध कर विश्वविद्यालय में महिला पसमांदा कुलपति को नया कुलपति नियुक्त करना। प्रस्ताव नंबर (5) मध्य प्रदेश एवं झारखंड में पसमांदा मिलन समारोह को आयोजित करना। मीटिंग में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुहम्मद युनुस,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परवेज़ हनीफ, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री शरिक अदीब ,राष्ट्रीय महासचिव अकरम कुरैशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इदरीस अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नफीस मंसूरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शमीम अनवर, राष्ट्रिय मीडिया प्रभारी कुतुब अंसारी, राष्ट्रिय मीडिया प्रभारी अशफाक सैफी, मध्य प्रदेश के प्रदेश सचिव मीर मीरासि, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री शमीम अंसारी, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कलीम अंसारी, झारखंड के उपाध्यक्ष शफकत अंसारी,मध्य प्रदेश से जावेद राइनी एवम् अन्य पसमांदा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे