सामाजिक संगठन ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज द्वारा कार्यकारिणी के निर्माण हेतु एवं सभी प्रदेशों में संगठन को मजबूत करने हेतु एक मीटिंग का आयोजन जूम ऐप द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ ने सभी प्रदेश अध्यक्षगण का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि संगठन द्वारा की जा रही गतिविधियों की चेतना से आज पूरे देश में संगठन चर्चा का विषय बन चुका है। उन्होंने समस्त प्रदेश अध्यक्षगण एवं जिला अध्यक्षगण को निर्देश दिया की कार्यकारिणी गठन के बाद प्रत्येक जिले में गोलमेज सम्मेलन का आयोजन करना अति आवश्यक है। मीटिंग में उपस्थित मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सभी पदाधिकारी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। इतने कम समय में संगठन का 9 राज्यों एवं 25 जिलों में विस्तार अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है। मीटिंग में कहा गया कि प्रत्येक प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जनवरी 2023 तक अपनी प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का गठन अवश्य करें, ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके। मीटिंग में राष्ट्रीय प्रवक्ता शमीम अनवर अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव मो० अकरम कुरैशी, मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद फारुख राइन, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सिराज अहमद अंसारी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद कलीम अंसारी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमीरू ल्लाह अंसारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शोएब आलम, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद इदरीस अंसारी, सीतापुर जिला अध्यक्ष तौकीर आलम अंसारी, इंजीनियर शफकत अली, मिनहाजुद्दीन अंसारी, इवादुल हक अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रीय प्रवक्ता शमीम अनवर अंसारी की ओर से सभी उपस्थित पसमांदा कार्यकर्ता गण का आभार व्यक्त किया गया