News Detail

आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की कार्यशाला कार्यक्रम को विभिन्न मीडिया ने अपने अख़बार में अस्थान दिया

image

अपनी सामाजिक पहचान के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे भारतीय मूल के पसमांदा मुसलमानों की अब अपनी पहचान होगी जो राजनीतिक दल उन्हे सम्मान देगा 85% संख्या के आधार पर राजनीतिक हिस्सेदारी देगा पसमांदा मुसलमान उसका समर्थन करने के लिए तैयार है ये प्रस्ताव सामाजिक संगठन ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज द्वारा प्रेस क्लब हजरतगंज में आयोजित पसमांदा मुसलमानों की समस्याएं उपलब्धियां एवं चुनौतियां विषयक कार्यशाला में सर्वसम्मति से पारित हुआ। पसमांदा मुसलमानों को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक हाशिये पर पहुंचाने का श्रेय केवल देश की अवसरवादी राजनीतिक दलों को ही जाता है यह वक्तव्य ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सलीम अहमद कुरैशी ने दिए। श्री एडवोकेट सनोबर अली कुरैशी ने कहा कि पसमांदा मुसलमानों की आबादी कुल मुसलमानों की 85 प्रतिशत है। लेकिन उन्हें हमेशा राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक हाशिए पर धकेला जाता है। इसका चिंतन देश के नीति-नियंताओं को करना चाहिये।उन्होंने कहा कि पसमांदा मुसलमान अब जागरूक हो चुका है। आगे की लड़ाई वह स्वयं लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी ताकत पहचान चुका है और भविष्य में देश के राजनीतिक परिदृश्य में सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभर कर सामने आएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने अपने संवोधन मे मुसलमानों की समस्याएं उपलब्धियां एवं आगे आने वाली चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा कर संगठन को और मजबूत कर पूरे देश में विस्तार करने की बात कही। कार्यशाला में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद यूनुस, एडोकेट सनोबर कुरैशी, शारिक अदीब, संरक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम अहमद कुरैशी ,मो० इदरीस अंसारी राष्ट्रीय सचिव, डा० कलीम अंसारी प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड, श्री अमीरुउल्लाह अंसारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष, श्री शोएब आलम प्रदेश अध्यक्ष बिहार, डाक्टर सिराज अंसारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखाद, श्री श्री शमीम अंसारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, श्री मारूफ अंसारी महासचिव उत्तर प्रदेश, मिंगजुद्दीन अंसारी उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, अहमद अंसारी पसमांदा कार्यकर्त्ता, श्री शकील घोसी श्री शमीम अहमद प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, श्री डॉक्टर फैयाज अहमद फैजी पसमांदा एक्टीविस्ट, श्री कुतुब अंसारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, जावेद मलिक राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम मंच, श्री महमूद अहमद हाशमी , शाईस्ता अख्तर, रजिया नसरीन शमा वानों, गुलनाज बानो, नदीम राईन,  आदि उपस्थित थे।